मध्य प्रदेश में निगम और मंडल अध्यक्षों का काम मंत्रियों के हवाले!

मध्य प्रदेश के निगम मंडलों में अभी अध्यक्षों के पद खाली हैं। कैबिनेट मंत्री का दर्जा वाले इन अध्यक्ष पदों पर सरकार कब निर्णय लेगी? इस पर फिलहाल विराम लगता हुआ दिखाई दे रहा है। सरकार के ताजा निर्णय को देखते हुए लग रहा है कि अभी राजनीतिक नियुक्तियों पर ब्रेक लग गया है। इसके लिए नेताओं को कुछ दिन और इंतजार करना पड़ सकता है।

अभी इन पदों पर संबंधित विभाग के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिवों के राज चल रहा था लेकिन मुख्यमंत्री के एक आदेश के बाद सब कुछ बदल गया है। अब निगम और मंडलों के अध्यक्ष पद के सर्वेसर्वा विभाग के मंत्री ही होंगे। अब मंत्री ही मंडलों के अध्यक्ष के तौर पर कामकाज करेंगे।

पीएम मोदी के जन्मदिन से स्वच्छता अभियान

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा, क्योंकि अभी राजनीति की नियुक्तियां नहीं हुई है इसलिए मंत्रियों को ही अध्यक्ष के अधिकार देने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर से प्रदेश में स्वच्छता ही सेवा अभियान शुरू किया जाएगा, जो कि 2 अक्टूबर तक चलेगा।