अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा, लंदन जा रहा एअर इंडिया का प्लेन टेक ऑफ के तुरंत बाद क्रैश, 241 की मौत!

download

गुरुवार को अहमदाबाद से उड़ान भरने के तुरंत बाद एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-171 दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की भी मौत हो गई। एयर इंडिया का यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था और इसमें 242 यात्री सवार थे। इस हादसे में विमान का एक यात्री छोड़कर कोई नहीं बचा है। इस हादसा ग्रस्त विमान के मरने वाले यात्रियों की सूची में विजय रूपाणी सबसे बड़ा नाम हैं।

गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी सवार थे, उनका भी निधन

हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन हो गया है। भाजपा के राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने X पर यह जानकारी दी। हालांकि कुछ देर बाद उन्होंने अपनी पोस्ट डिलीट कर दी। प्लेन जिस बिल्डिंग से टकराया, वहां अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स रहते हैं। जानकारी के मुताबिक हादसे के समय इमारत में 50 से 60 डॉक्टर मौजूद थे, इनमें 15 से ज्यादा घायल हो गए हैं। हादसे की जगह से मिले ज्यादातर शव इतनी बुरी तरह झुलस चुके हैं कि उनकी पहचान करने में बेहद मुश्किल आ रही है। उनकी पहचान DNA टेस्ट के बाद ही संभव होगी।