राष्ट्रपति ने इंदौर में DAVV टॉपर्स स्टूडेंट को दिए गोल्ड मेडल; उज्जैन के बारे में कही ये बात!

Screenshot (386)

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भारत के स्वच्छता सर्वेक्षण में लगातार 7 बार नंबर वन आने पर इंदौर के निवासियों ने स्वच्छता के क्षेत्र में असाधारण उदाहरण पेश किया। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होलकर का जीवन महिला सशक्तिकरण का अच्छा उदारहण है।

राष्ट्रपति देवी अहिल्याबाई होल्कर यूनिवर्सिटी (DAVV) के दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रही थीं। यहां उन्होंने 46 टॉपर्स स्टूडेंट को गोल्ड मेडल दिए। इससे पहले उन्होंने उज्जैन में महाकाल मंदिर के गर्भगृह में पूजन किया। मंदिर परिसर में झाड़ू लगाई और महाकाल लोक भी देखा। दोनों ही कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, राज्यपाल मंगूभाई पटेल भी मौजूद रहे।

इंदौर से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उज्जैन-इंदौर सिक्स लेन हाईवे का वर्चुअल भूमि पूजन भी किया। कार्यक्रम के बाद महाकाल मंदिर में पंचामृत अभिषेक पूजन किया। महाकाल लोक भी देखा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महाकाल मंदिर में झाड़ू लगाकर सफाई भी की। इसके बाद सफाई मित्र सम्मेलन में सफाई मित्रों को संबोधित किया।

राष्ट्रपति ने कहा- उज्जैन में संस्कृति और सभ्यता की परंपरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि महाकाल की नगरी उज्जैन में सदियों से संस्कृति और सभ्यता की परंपरा निरंतर अस्तित्व में बनी हुई है। उज्जैन अंतरराष्ट्रीय व्यापार का केंद्र भी रहा है। उन्होंने कहा- मैंने अपनी जनसेवा की यात्रा स्वच्छता के कार्य से ही की थी। नोटिफाइडड एरिया काउंसिल की अध्यक्ष रहने के दौरान मैं प्रतिदिन एक वार्ड से दूसरे वार्ड जाती थी। सफाई कार्य का निरीक्षण करती थी। इस दौरान अच्छे कामों को देखकर खुशी होती थी।