‘कौन बनेगा करोड़पति’ में आया MP सरकार से जुड़ा ये सवाल; मंत्री ने अमिताभ बच्चन को दिया धन्यवाद!

Screenshot (307)

मध्यप्रदेश सरकार का लोकपथ मोबाइल एप (Lok Path Mobile App) प्रदेश की क्षतिग्रस्त सड़कों की समस्या के त्वरित समाधान के लिए विकसित किया गया है। यह एप नागरिकों को सड़क से जुड़ी समस्याओं की शिकायत दर्ज करने और उसके त्वरित समाधान का एक सरल और पारदर्शी माध्यम प्रदान करता है। हाल ही में, इस एप को एक राष्ट्रीय पहचान तब मिली जब इसे भारत के लोकप्रिय टीवी शो “कौन बनेगा करोड़पति” (KBC 2024) में एक सवाल के रूप में शामिल किया गया। इस सवाल को शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने प्रतिभागी से पूछा।

मध्यप्रदेश सरकार ने इस पर खुशी जताई है और इसे राज्य के लिए गर्व का विषय बताया है। सरकार का कहना है कि इस एप को इतने बड़े मंच पर उल्लेखित किए जाने से न केवल मध्यप्रदेश के नवाचारों की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर हुई है, बल्कि प्रदेश में सड़क रखरखाव और सुधार की दिशा में किए गए प्रयासों की भी सराहना हुई है।

नरसिंहपुर जिले के रचित कुमार बेल्थरिया ने कौन बनेगा करोड़पति (KBC 2024) में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा विकसित लोकपथ मोबाइल एप से जुड़े सवाल का सही उत्तर बिना किसी सहायता के देकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। उनकी इस उपलब्धि की पूरे राज्य में सराहना हो रही है।

इस मौके पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने अमिताभ बच्चन का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने मध्यप्रदेश के इस नवाचार को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिया। मंत्री ने प्रतिभागी रचित कुमार बेल्थरिया का अभिनंदन करते हुए कहा कि उनकी ज्ञान और समझ ने पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है। मंत्री ने यह भी कहा कि मात्र 6 माह के भीतर, लोकपथ एप ने न केवल मध्यप्रदेश में बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। इस एप की सफलता और उपयोगिता अब पूरे देश में चर्चा का विषय बन चुकी है।

कौन बनेगा करोड़पति (KBC) 16 में मध्य प्रदेश से जुड़ा सवाल

हाल ही में कौन बनेगा करोड़पति के 16वें सीजन में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा विकसित लोकपथ मोबाइल एप का उल्लेख किया गया। यह एप सड़कों की समस्याओं के समाधान के लिए विकसित किया गया है। अमिताभ बच्चन ने शो में प्रतिभागी से लोकपथ एप से जुड़ा सवाल पूछा।

सवाल
लोकपथ मोबाइल एप किस राज्य द्वारा क्षतिग्रस्त सड़कों की समस्याओं के समाधान के लिए विकसित किया गया है?

उत्तर
मध्य प्रदेश।

प्रतिभागी नरसिंहपुर जिले के रचित कुमार बेल्थरिया ने इसका सही जवाब दिया।