MP; डीसीपी ऑफिस में महिला ने खुद पर छिड़का पेट्रोल, फिर खाया ज़हर, हालत गंभीर!

मध्य प्रदेश के इंदौर के डीसीपी ऑफिस में उस वक्त का हड़कप मच गया। जब एक महिला ने खुद पर पेट्रोल डाल जहर खा लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने जब यह दृश्य देखा तो तुरंत उसे उपचार के लिए इंदौर के एम वाय अस्पताल भेजा। जहां पर उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
पति से परेशान होकर मदद के लिए डीसीपी ऑफिस पहुंची थी
जानकारी के अनुसार महिला पति से परेशान होकर मदद के लिए डीसीपी ऑफिस पहुंची थी। अधिकारियों द्वारा मामले की सुध नहीं लेने के चलते निराश महिला ने पहले खुद पर पेट्रोल डाला, इसके बाद चूहामार दवाई खा ली। जिसकी वजह से बेहोश हो गई। जिसे आनन फानन में पुलिस कर्मियों द्वारा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर उसका इलाज जारी है।
डीसीपी जोन 1 कार्यालय में महिला ने किया सुसाइड
बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला प्रीति जायसवाल जो की परदेशीपुरा क्षेत्र की निवासी है। उसकी शादी गोलू जयसवाल से हुई थी। शादी के बाद से दोनों में अक्सर विवाद होता रहता था। जिससे परेशान होकर मदद के लिए वो इंदौर के डीसीपी जोन 1 कार्यालय पहुंची और खुद को मारने का प्रयास किया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगो ने उसके हाथ से पेट्रोल का डिब्बा छुड़ाया और इलाज के लिए एम वाय अस्पताल में भर्ती करवाया। सूत्रों के अनुसार महिला ने अधिकारी से मिलने से पहले ही पेट्रोल और चूहामार दवाई खा ली थी।
