MP में 20 साल की युवती से गैंगरेप, घर छोड़ने के बहाने 3 लोगों ने की दरिंदगी!

Screenshot (236)

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में 20 साल की युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद से तीनों आरोपी फरार हैं। घटना अनूपपुर के राजेंद्र ग्राम की है। थाना प्रभारी वीरेंद्र बरकड़े के मुताबिक, युवती ने बताया कि वह 12 दिसंबर को बड़ी मां के यहां गई थी। शुक्रवार को घर लौट रही थी, तभी दोपहर में नदी के पास सुनसान जगह में उसे गांव का गोलू उर्फ सुनील पनिका नाम का युवक मिला। पहले गोलू ने फिर उसके दो साथियों ने ज्यादती की।

पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया

बताया जाता है कि आरोपियों ने बलात्कार के बाद युवती को बेहोशी की हालत में जंगल में ही छोड़ दिया था। इसके बाद आसपास के लोगों ने उसे देखा और पुलिस को सूचना दी। फिर पुलिस ने युवती को राजेंद्र ग्राम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। होश में आने के बाद उसने पुलिस को आपबीती बताई। युवती ने पुलिस को बताया कि वह सुनील को तो पहचानती है, लेकिन बाकी दो लोग कौन थे, वह नहीं जानती। युवती 12वीं तक पढ़ी है। फिलहाल घर में ही रहती है। पीड़ित का परिवार खेती-किसानी से जुड़ा हुआ है।

नशे का आदी है एक आरोपी

थाना प्रभारी वीरेंद्र बरकड़े ने बताया कि आरोपी गोलू उर्फ सुनील पनिका नशे का आदी है। पूरे दिन नशे में रहता है। अब तक उसका आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था। गोलू के माता-पिता खेती-किसानी का काम करते हैं। फिलहाल, तीनों आरोपी फरार हैं। पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है।