MP; इंदौर एयरपोर्ट से आधे घंटे में पहुंचेंगे उज्जैन, बनेगा फोरलेन हाईवे!

मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी से महाकाल मंदिर की दूरी कम हो जाएगी। इसके लिए इंदौर-उज्जैन के बीच नया फोर लेन ग्रीन फील्ड हाईवे बनाया जाएगा। इस हाईवे के बनने से महाकाल मंदिर महज में 30 मिनट में पहुंच जाएंगे। सिंहस्थ 2028 के पहले तैयरियां तेजी से चल रही है।
इंदौर एयरपोर्ट से महाकाल मंदिर महज 30 मिनट में पहुंचा जा सकेगा। मध्यप्रदेश सरकार इंदौर-उज्जैन के बीच नया फोर लेन ग्रीन फील्ड हाईवे बनाने जा रही है। इस रूट पर कोई भी क्रॉसिंग नहीं होगी, न ही यू टर्न होगा। साथ ही इंदौर-उज्जैन के बीच जो मौजूदा 4 लेन हाईवे है उसे 6 लेन में बदला जा रहा है।
इसके अलावा उज्जैन-जावरा के बीच ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे का भी निर्माण होने वाला है। इसके पूरा होते ही उज्जैन से दिल्ली या मुंबई का सफर 10 घंटे में पूरा होगा। इन तीन प्रोजेक्ट्स के अलावा डॉ. मोहन सरकार भोपाल से विदिशा और सागर से दमोह 4 लेन हाईवे भी बनाने जा रही है। इनके बनने के बाद भोपाल से कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी सीधे कनेक्ट हो जाएंगे।
दरअसल, ये सारी तैयारियां 2028 में होने वाले सिंहस्थ महाकुंभ को लेकर की जा रही है। सिंहस्थ में इस बार 15 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। नए साल में इन पांचों मेगा प्रोजेक्ट पर काम शुरू होगा। सरकार की कोशिश 2027 तक इन्हें पूरा करने की है।
इंदौर एयरपोर्ट से यात्री सीधा महाकाल मंदिर मात्र 30 मिनट में पहुंच जाएगा। सिंहस्थ बायपास बनने से स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। जिससे क्षेत्र का विकास होगा और आर्थिक गतिविधियां भी बढ़ेंगी।
