भोपाल; दो गुटों में हुई झड़प, लहराई गईं तलवारें और जमकर हुआ पथराव, छावनी में तब्दील हुआ जहांगीराबाद इलाका!

भोपाल; जहांगीराबाद इलाके में स्थित पुरानी गल्ला मंडी में मंगलवार सुबह दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद पथराव हो गया। मारपीट में करीब छह लोग घायल हो गए। घटना की खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाला और भारी पुलिस बल तैनात कर दिया।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दो गुटों में झड़प और मारपीट की घटना सामने आई है। दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ और तलवार लहराई गई. पुलिस ने जहांगीराबाद को छावनी में बदल दिया है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह एक पक्ष के लोग जमा हुए और घरों पर पथराव करना शुरू कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मोर्चा संभाला हुआ है। तनाव की स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। घटना की वजह दो दिन पहले हुए झगड़े को माना जा रहा है। थाना प्रभारी आशीष उपाध्याय ने बताया कि दो दिन पहले युवकों के बीच मारपीट हुई थी। उसके बाद आज ये विवाद इतना बड़ा हो गया।
जानकारी में सामने आया कि मंगलवार की सुबह एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर पर धावा बोला। घर पर जमकर पत्थरबाजी की गई। इसके बाद दूसरे पक्ष ने भी हमला शुरू किया। देखते ही देखते क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी लगते ही पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल को छावनी में तब्दील कर दिया।
घटना में 6 लोग घायल
जिस समय यह घटना हुई, उस समय वहां कांग्रेस का एक पैदल मार्च भी निकल रहा था। जो कि घटना स्थल से थोड़ी ही दूरी पर था। पुलिस को जैसे ही वहां लड़ाई झगड़े की खबर मिली, तो पुलिस ने तत्काल भारी संख्या में पुलिस बल को वहां तैनात कर दिया है। मारपीट में लगभग 6 लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है।
