सीहोर के कपिल परमार को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड!

सीहोर के जूडो खिलाड़ी कपिल परमार को अर्जुन पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई है। परमार को भारत के प्रतिष्ठित खेल पुरस्कार अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्र्रपति द्रौपदी मुर्मू 17 जनवरी, 2025 सुबह 11 बजे राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में पुरस्कार प्रदान करेंगी।
केंद्रीय खेल मंत्रालय ने 2 जनवरी को नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2024 का ऐलान किया है। इसके तहत 34 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॅार्ड दिया गया है। इसमें मध्य प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले पैरा-जूडो खिलाड़ी कपिल परमार को भी चयनित किया गया है।
उल्लेखनीय है कि कपिल ने पुरुष 60 किग्रा जे1 स्पर्धा के कांस्य पदक मुकाबले में ब्राजील के एलिएलटन डि ओलिवेरा को 10-0 से हराया था, लेकिन सेमीफाइनल में ईरान के एस बनिताबा खोर्रम अबादी से पराजित हो गए थे। परमार को दोनों मुकाबलों में एक-एक पीला कार्ड मिला था। कपिल भले ही स्वर्ण नहीं ला सके, लेकिन कांस्य पदक जीतने में सफल रहे थे। कपिल ने इसके साथ ही इतिहास रच दिया था क्योंकि वह भारत के पहले जूडो खिलाड़ी हैं, जिन्होंने पैरालंपिक या ओलंपिक में कोई पदक अपने नाम किया था। परमार ने 2022 एशियाई खेलों में इसी वर्ग में रजत पदक जीता था।
कपिल परमार के अलावा पैरा-शूटिंग खिलाड़ी रूबीना फ्रांसिस को अर्जुन अवॅार्ड दिया गया है. रूबीना फ्रांसिस एमपी के जबलपुर से ताल्लुक रखती हैं, इनका जन्म जबलपुर में एक पैर में दिव्यांगता के साथ हुआ था हुआ था, लेकिन इन्होंने शूटिंग में अपना जौहर दिखाया और पेरिस 2024 पैरालिंपिक में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा था. जिसके बाद इन्हें बधाई देने के लिए तांता लग गया था.
