2025 में मोहन यादव कैबिनेट की पहली बैठक आज!

Screenshot (482)

मध्यप्रदेश की मोहन सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक काफी अहम मानी जा रही है, क्योंकि मोहन सरकार साल 2025 में पहली कैबिनेट बैठक करने जा रही है। सरकारी इस बैठक में नए साल के मौके पर कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी जा सकती है।

सांची डेयरी पर निर्णय संभव

जानकारी के अनुसार सीएम मोहन यादव आज सुबह 11 बजे मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक लेंगे। बैठक में सीएम मोहन अपने मंत्रियों से एक साल के काम का ब्योरा मांग सकते हैं। इसके अलावा गणतंत्र दिवस की तैयारियों पर चर्चा की जा सकती है। वही माना जा रहा है कि कैबिनेट में आज NDDB को सांची डेयरी सौपें जाने का निर्णय होने की संभावनाएं है।

सीएम मोहन का शेड्यूल

सीएम मोहन यादव आज सुबह 11 बजे कैबिनेट की बैठक लेंगे, इसके बाद दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर सिंहस्थ को लेकर मंत्रिमंडल समिति की बैठक करेंगे। दोपहर 3 बजे गौशालाओं में अनुदान राशि बढ़ाने पर चर्चा के लिए बैठक करेंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर ऊर्जा विभाग की बैठक, शाम 4 बजकर 30 मिनट पर सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण विभाग की बैठक में शामिल होंगे।