दिनदहाड़े बीच सड़क काला जादू करने लगी महिला, नजारा देखकर लोग हुए हैरान!

मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला सड़क के बीचो-बीच जादू-टोना करती नजर आई। यह घटना देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए, वहीं सोशल मीडिया पर भी यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक महिला ने लाल साड़ी पहनी हुई है और वह सड़क के बीचों-बीच किसी तरह की पूजा या टोटका कर रही है। उसके पास एक बोतल रखी हुई है, जिसमें लाल रंग का पानी भरा है। महिला बीच-बीच में हाथ जोड़कर कुछ प्रार्थना करती भी नजर आ रही है। इस दौरान सड़क पर गाड़ियों की आवाजाही बनी रही, लेकिन महिला बिना रुके अपनी प्रक्रिया जारी रखती है।
लोगों की हैरानी और सोशल मीडिया पर चर्चा
इस घटना को देखकर जबलपुर के लोग काफी हैरान हो गए। कुछ लोगों ने इसे अंधविश्वास करार दिया, तो कुछ ने इसे आस्था से जोड़ा। वहीं, वहां मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह महिला कौन थी और उसने ऐसा क्यों किया।
