इंदौर; आज पेश होगा नगर निगम का बजट, नया टैक्स नहीं, लेकिन …

Screenshot (239)

इंदौर नगर निगम का वित्त वर्ष 2025-26 का बजट आज महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। लगभग ₹8200 करोड़ के इस बजट में कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया, लेकिन फिर भी आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा।

इंदौर नगर निगम का बजट गुरुवार को पेश होने जा रहा है। सुबह 11 बजे नगर निगम सभागृह में बजट पेश होगा। इस बार शहरवासियों पर नया टैक्स तो नहीं लगेगा, लेकिन पिछले साल जो रेट जोन बढ़ाने की घोषणा हुई थी। उसे नए वित्तिय वर्ष से लागू किया जाएगा।

नगर पालिका निगम परिषद का बजट सम्मेलन गुरुवार को 11 बजे अटल बिहारी वाजपेयी परिषद सभागृह अटल सदन में आयोजित होगा। महापौर पुष्यमित्र भार्गव निगम का बजट पेश करेंगे। इस बार निगम के बजट में कोई नया टैक्स नहीं लगाया जाएगा। बताया जा रहा है कि डिजिटल सिटी के अंतर्गत नगर निगम की सेवा, सुविधा और काम को पॉकेट फ्रेंडली किया जाएगा। इससे काम में भी पारदर्शिता आएगी। इसके लिए नया सॉफ्टवेयर लॉन्च किया जाएगा। पुरानी संपत्ति को री-डेवलप कर स्थायी रेवेन्यू का काम किया जाएगा।

इस बजट में सबसे ज्यादा 2 हजार करोड़ रुपए जनकार्य विभाग के लिए रखे गए हैं। अगले दिन यानी शुक्रवार 4 अप्रैल को बजट पर चर्चा होगी। मनोरंजन कर पर पिछले साल से सख्ती बढ़ाई गई है, जिससे इस साल 5 से 10 करोड़ रुपए की आय का अनुमान है।

इस बार बजट आठ हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का होगा और सड़क निर्माण पर ज्यादा फोकस किया जाएगा। तीन साल बाद उज्जैन में लगने वाले सिंहस्थ मेले के मद्देनजर शहर में कई मार्गों को जोड़ा किया जाएगा। इंदौर में 30 से ज्यादा मास्टर प्लान सड़कों को चौड़ा किया जाना है। इस प्रोजेक्ट पर ही डेढ़ हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

नर्मदा के चौथे चरण के लिए भी बजट में बड़ी राशि रखी जाएगी। जलूद में नगर निगम सोलर प्लांट भी लगा रहा है। इसके अलावा चौथे चरण के लिए पाइप लाइन भी बिछाई जाएगी। इसके अलावा नगर निगम सीमा में शामिल 29 गांवों में सीवरेज और ड्रेनेज लाइन के काम होना हैै।

राज्य सरकार ने भी इसके लिए राशि जारी की है। 300 करोड़ रुपये इस पर खर्च होंगे। सफाई के लिए संसाधनों की खरीदी के लिए भी स्वास्थ्य विभाग मद में पिछले साल की तुलना में ज्यादा बजट रहेगा। उधर बजट सम्मेलन के दौरान कांग्रेेस पार्षद दल ने भाजपा परिषद को घेरने की तैयारी की है। फर्जी बिल घोटाले के मुद्दे पर कांग्रेस पार्षद हंगामा कर सकते है।