बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंची पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती!

parava-makhayamatara-uma-bharata-na-garabhagaraha-sa-kae-bb-mahakal-ka-tharashana-natha-hal-ma-lgaya-thhayana_c8611a44fab89ca251cfa20619c72a4a

पूर्व मुख्यमंत्री साध्वी उमा भारती गुरुवार को ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर पहुंची। उन्होंने गर्भगृह में जाकर 20 मिनट अभिषेक पूजन किया। पूजन ओम पुजारी ने करवाया। उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर ध्यान लगाया। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एसएन सोनी ने सम्मान किया। इसके बाद वे मंदिर परिसर स्थित पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी में भी गई। वहां महंत विनीत गिरिजी महाराज से एकांत में चर्चा की। महाराज ने कहा कि वे साध्वी हैं, इस नाते उनका स्वागत, सम्मान किया।

श्री महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री साध्वी उमा भारती ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए। इस दौरान गर्भगृह में पूजन-अर्चन ओम पुजारी द्वारा संपन्न करवाया गया। उमा भारती ने गर्भगृह में बाबा महाकाल का जलाभिषेक किया, मस्तक पर तिलक लगवाया और बाबा महाकाल का आशीर्वाद भी लिया। पूजन-अर्चन करने के बाद उमा भारती नंदी हॉल में बाबा महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दी, जहां उन्होंने ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करते हुए ध्यान भी लगाया। पूजन-अर्चन के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सत्कार अधिकारी अभिषेक शर्मा और उप प्रशासक एस.एन. सोनी द्वारा उमा भारती का सम्मान किया गया।