MP/सागर; चक्कर खाकर गिरी महिला, MLA ने दौड़कर बचाई जान, दरियादिली ने जीता लोगों का दिल!

sagar-news-120306251

एमपी के सागर के कटरा क्षेत्र में आज फिर सागर के लोकप्रिय विधायक शैलेंद्र जैन ने इंसानियत की एक मिसाल पेश की है। दरअसल दोपहर की कड़कती धूप में सागर के नमकमंडी क्षेत्र में सड़क पार कर रही एक महिला अचानक से चक्कर खाकर गिर गई। उसी समय वहीं से गुजर रहे सागर विधायक की नजर महिला पर पड़ी तो विधायक तुरंत अपनी गाड़ी छोड़ के दौड़ कर महिला के पास पहुंचे और सहयोगियों और राहगीरों की मदद से महिला को सड़क किनारे बिठाया। महिला को ग्लूकोज पिलाकर विधायक शैलेंद्र जैन ने महिला से हर संभव मदद का वादा भी किया है। ये दृश्य देखकर वहां मौजूद सभी लोग विधायक जैन की जमकर सराहना करने लगे और उन्हें बहुत धन्यवाद भी दिया।

शहर विधायक शैलेन्द्र जैन का करुणा से भरा यह रूप शहरवासियों के हृदय में बसा है। कई बार लोगों की मदद के लिए वह आतुर हो उठे चाहे वह कोरोना महामारी का दौर हो या आम जीवन की दैनिक घटनाएं वह सदा मदद के लिए अग्रणी रहे। ऐसा ही एक वाक्या कटरा नमकमंडी में देखने मिला। जब सड़क पार करते हुए एक वृद्धा चक्कर खाकर अचेत होकर गिर पड़ी। वहां से गुजर रहे सागर विधायक शैलेंद्र जैन की नजर वयोवृद्ध महिला पर गई तो वे तत्काल गाड़ी रुकवाकर सहयता को दौड़ पड़े।

राहगीरों और सहयोगियों की सहायता से बूढ़ी महिला को सड़क किनारे बिठाकर ग्लूकोज़ पिलाया जिस से महिला को कुछ होश आया। इसके बाद उसका कुशल क्षेम पूछकर संभव मदद की बात कही। जब वृद्धा के मुख पर मुस्कान आई तब वह वहां से रवाना हो गए। विधायक जैन के इस कार्य की सभी शहरवासियों ने खूब सराहना की।