शादी के घरों से चुराते थे सामान, पुलिस ने पकड़ने के लिए अपनाया अनोखा तरीका!

Noida-cHORI

मध्यप्रदेश के राजगढ़ में पुलिस ने चोरों को पकड़ने के लिए अनोखा तरीका अपनाया। पहले तो पुलिस वाले चोरों की बारात में शाामिल हुए। फिर बारात में जमकर नाचे और जैसे ही मौका मिला तो 4 कुख्यात चोरों को शादी से उठा लिया। इन अपराधियों की पुलिस को कई दिनों से तलाश थी। चारों पर लूट और चोरी के संगीन आरोप है। सभी आरोपी अपराधियों का गढ़ माना जाने वाले कड़िया गांव के है। यहां के अपराधी शादियों में सामान चुराने को लेकर प्रसिद्ध है।

पुलिस बने बाराती

चोरों को पकड़ने के लिए एमपी पुलिस ने अनोखा तरीका अपनाया। पुलिस ने पहले तो चोरों को पकड़ने के लिए शादी समारोह की जानकारी ली। जब पुलिस को पता चला की एक चोर की खुद की शादी है तो फिर क्या पुलिस वाले बाराती बनकर शामिल हो गए। पुलिस ने 17 थानों के जवानों को प्लानिंग में शामिल किया। पुलिस ने कुल 153 जवानों को तैनात किया था। सभी पुलिस वाले सादे कपड़ों में तैनात किए गए थे।

फेरे पूरे होते ही बजा दिया बैंड

पुलिस ने शादी समारोह में 4 आरोपियों की पहचान कर ली थी। जैसे ही फेरे हुए तो पुलिस ने 4 आरोपियों को उठाकर उनका बैड बजा दिया। पुलिस ने कबीर सांसी, ऋषि सांसी, मोहनीश सांसी और रोहन सांसी को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपियों पर अलग अलग राज्यों में कई मामले दर्ज है।