प्रभु यीशु के बलिदान को याद करने का दिन है गुड फ्राई डे, पूर्व संध्या पर चर्चों में हुई आराधना!

Screenshot (283)

उज्जैन; देवास रोड स्थित कैथोलिक चर्च में गुरुवार को विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। चर्च के फादर ने प्रभु यीशु की परंपरा का पालन करते हुए श्रद्धालुओं के पैर धोए। प्रभु यीशु ने गुड फ्राइ डे के एक दिन पहले अपने शिष्यों के पैर धोए थे। फादर ने पैर धोकर समाज को विनम्रता का संदेश दिया। 18 अप्रैल शुक्रवार को गुड फ्राइ डे मनेगा। इस दिन दोपहर 3 बजे चर्च में प्रार्थना सभा होगी। इसके बाद शाम 5 बजे से क्रूस यात्रा निकलेगी। इस दिन चर्च में देर शाम तक प्रार्थना होगी। ​​​

बिशप सेवास्टीयन वडक्कल ने बताया कि प्रभु यीशु के बलिदान दिवस गुड फ्राइ डे पर करीब 5 बजे से क्रूस का जुलूस चर्च से प्रारंभ होगा। ईसाई श्रद्धालुओं के लिए बेहद खास माने जाने वाले इस पर्व में कुल 4 दिन तक विशेष अनुष्ठान एवं प्रार्थनाएं होती है। इसकी शुरुआत गुरुवार को हुई। सूली पर चढ़ाए जाने के एक दिन पहले प्रभु यीशु ने अपने 12 अनुयायियों के पैर धोए और उन्हें चूमा था। यही प्रक्रिया चर्च में गुरुवार को दोहराई गई। फादर ने लोगों के पैर धोकर उन्हें चूमा। शुक्रवार को गुड फ्राइ डे मनाया जाएगा। इस दिन प्रभु को सूली पर चढ़ाया गया था। इसके बाद पुण्य शनिवार को ईस्टर पर्व की विशेष प्रार्थना होगी। ईस्टर वाले दिन प्रभु यीशु का पुनरुत्थान हुआ था।