MP: सागर में बारात आने से पहले प्रेमी के साथ भागी लड़की, गांव वालों ने मचाया बवाल, दुकानों में की तोड़फोड़!

download (2)

मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक प्रेम प्रसंग के मामले ने हिंसा का रूप ले लिया। उपद्रवियों ने दुकानों में तोड़फोड़ कर आग लगा दी, इसलिए पुलिस को हालात पर काबू पाने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा।

मामला सागर जिले के सानौधा थाना क्षेत्र का है। यहां दो अलग-अलग समुदायों के लड़का-लड़की में प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह शुक्रवार की रात को अपने घरों से भाग गए। लड़की के परिजनों ने लव जिहाद के आरोप लगाए हैं। शनिवार को युवती की शादी थी। बारात से ठीक पहले युवक के साथ लड़की भाग गई।

यह मामला सामने आने पर शनिवार को एक समुदाय के लोगों ने दूसरे समुदाय के लोगों के घरों में जमकर तोड़फोड़ की और घरों में आग तक लगा दी। तनाव काफी बढ़ गया और जिले के अलग-अलग थानों की पुलिस को सानौधा गांव भेजना पड़ा।

जानिए क्या है पूरा मामला

सागर शहर से लगे सनौधा गांव में एक लड़की की शादी होने वाली थी। आरोप है कि शादी से पहले लड़की को एक लड़का भगा ले गया। जिसकी सूचना मिलने के बाद वहां तनाव की स्थिति बन गई है। शनिवार सुबह से ही लड़की के स्वजन और समाज के लोग गांव में इकट्ठा हो गए और इसका विरोध करने लगे।

मामला बिगड़ता देख मौके पर थाने से एक सहायक उप निरीक्षक और प्रधान आरक्षक मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाइश दी। हालांकि, आक्रोशित लोग लड़की को खोज निकालने और आरोपित और उसके स्वजन पर सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे।

दुकान को किया आग के हवाले

इस बीच लड़की को भगा ले जाने वाले लड़के के गांव में स्थित दुकान को कुछ लोगों ने आग के हवाले कर दिया। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। सूचना के बाद मौके पर सागर पुलिस अधीक्षक सहित आस-पास के थाना बल को बुलाया गया है।

आग पर काबू पाने की कोशिश

आग लगने की जानकारी होने के साथ मौके पर दमकल की गाड़ी पहुंची और जल रही दुकान को बुझाने का प्रयास किया जाने लगा। पूरे गांव में तनाव की स्थिति है। वर्तमान में गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। आक्रोशित लोगों हटाने के लिए पुलिस ने हल्का बल का भी प्रयोग किया।