विदिशा में घरेलू विवाद में हैवान बना पति, 5 साल पहले हुई थी लव मैरिज, पत्नी को उतारा मौत के घाट!

विदिशा : मध्य प्रदेश के विदिशा में एक पति ने अपनी पत्नी की शादी के 5 साल बाद बेरहमी से हत्या कर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी पति और पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। जिस वजह से पति ने यह कदम उठाया। हालांकि अभी तक हत्या की वजह स्पष्ट नहीं है। लेकिन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिससे फ़िलहाल पूछताछ की जा रही है। इधर, मृतिका के परिजनों ने दमांद पर गंभीर आरोप लगाते हुए बड़ा खुलासा किया है।
दामाद ने हसिया से कई बार किया है हमला
पुलिस को बयान देते हुए मृतक महिला के पिता और बहन ने बताया कि आरोपी दमांद प्रमोद गिरी गोस्वामी 24 वर्षीय अक्सर अपनी पत्नी 22 वर्षीय संध्या अहिरवार के साथ अक्सर मार पीट करता था। इसी कड़ी में बीते दिन भी किसी बात पर विवाद हुआ होगा और आरोपी ने संध्या की बेरहमी से पिटाई कर गाला घोट दिया होगा। इसके पहले भी आरोपी ने कई बार हसिया से युवती पर हमला किया था। इतना ही नहीं परिजनों ने हत्या में और किसी के भी शामिल होने की बात कही। फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच जारी है।
हत्या की वजह अज्ञात
इधर, हत्या को लेकर प्रमोद के परिवार के सदस्यों का कहना है की शादी से पहले से ही प्रमोद हमारे साथ नहीं रहता। शादी के बाद भी घर पर बहुत कम आना जाना था। हत्या के बारे में उन्हें किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं है। बताया जा रहा है प्रमोद गिरी गोस्वामी और संध्या अहिरवार ने 5 साल पहले प्रेम विवाह किया था और विदिशा के हर्ष विहार कॉलोनी में अपनी डेढ़ साल की बच्ची के साथ रहा करते थे। गुजारा करने के लिए प्रमोद बस ऑपरेटर के यहां मैकेनिक के रूप में काम करता था। इधर, पुलिस हत्या की वजह का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
