MP; धार जिले के पलासी में भीषण सड़क हादसा, हादसे में 2 की मौत, 1 घायल!

मध्य प्रदेश के धार से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। जहां बीते दिन कंटेनर और बाइक में टक्कर होने के चलते दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 1 गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज अस्पताल में जारी है। यह हादसा बीते दिन पलासी गांव के पास दरगाह के सामने कुक्षी-अलिराजपुर रोड पर हुआ। पुलिस ने फ़िलहाल शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही मामले में आगे की जांच जारी है।
देर रात हुआ हादसा
दरअसल यह घटना कुक्षी थाना अंतर्गत डही ब्लॉक के ग्राम पलासी की है। जहां देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसकी वजह से हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए तुरंत एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल में भर्ती करवाय गया। वही हादसे के बाद से आरोपी ड्राइवर मौके से फरार है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
पुलिस ने मृतकों की पहचान
इधर, पुलिस ने मृतकों की पहचान प्रकाश ( 35 वर्षीय) और जगन (35 वर्षीय) के रूप में की है। दोनों मृतक गिरवानिया के रहने वाले थे। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों क सौप दिया गया है। वही मामले में आगे की जांच जारी है।
