उज्जैन; महाकाल थाने के हेड कॉन्स्टेबल की हार्ट अटैक से मौत!

download

मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन से बड़ी खबर सामने आई है। जहां महाकाल थाने में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल का हार्ट अटैक से निधन हो गया। पुलिसकर्मी के निधन से महकमे में शोक की लहर है। शनिवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस लाइन स्थित उनके निवास पर अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन तुरंत उन्हें निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में मृत्यु का कारण हार्ट अटैक बताया गया है।

दरअसल, 49 वर्षीय हेड कॉन्स्टेबल देवेंद्र सिंह रघुवंशी सुबह पुलिस लाइन में उनके घर पर ही थे। इसी दौरान उन्हें हार्ट अटैक आ गया। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक, आरक्षक देवेंद्र रघुवंशी महाकाल थाने में पिछले 28 वर्षों से सेवाएं दे रहे थे।

जब घटना की जानकारी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को लगी तो वह मौके पर पहुंच गए और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी ने परिजनों से मुलाकात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।