IPS प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव को मिला DGP का जिम्मा, इन्हे बनाया गया ADG!

मध्य प्रदेश में 1991 बैच की आईपीएस अधिकारी प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव को होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे विशेष पुलिस महानिदेशक (महिला सुरक्षा) के पद पर कार्यरत थीं। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अनिल कुमार, जो अब तक SISF के एडीजी के पद पर थे, उन्हें महिला सुरक्षा का अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) बनाया गया है।
इसके अतिरिक्त, 1995 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी चंचल शेखर, जो वर्तमान में विशेष सशस्त्र बल (विसबल) के एडीजी हैं, उनके वर्तमान कार्यभार के साथ-साथ SISF के एडीजी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
1991 बैच की IPS हैं प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव
बता दें कि 1991 बैच की IPS प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन महानिदेशक बनाई गई हैं। इससे पहले वह महिला सुरक्षा में विशेष पुलिस महानिदेशक पद पर थीं। वहीं SISF के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार को महिला सुरक्षा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है। इसके अलावा 1995 बैच के विसबल के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक चंचल शेखर को उनके कर्तव्य के साथ SISF का अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है।
