MP में दर्दनाक हादसा, सीमेंट से भरा ट्रक कार पर पलटा, नौ लोगों की मौत; दो घायल!

मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। सीमेंट से भरा ट्रक एक कार पर पलट गया। हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा जिले के मेघनगर में हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया और घायल को अस्पताल पहुंचाया।
रतलाम-झाबुआ स्टेट हाइवे पर संजेली रेलवे फाटक के पास एक सड़क हादसे में 9 लोगों की जान चली गई। यह हादसा तब हुआ जब एक सीमेंट से भरा टैंकर ट्रेलर एक मारुति इको वैन पर पलट गया। वैन में 11 लोग सवार थे। यह घटना देर रात हुई। मरने वाले लोग शिवगढ़, देवीगढ़ और मोवड़ा गांव के रहने वाले थे।
नौ लोगों की मौके पर ही मौत
यह हादसा संजेली रेलवे फाटक पर बन रहे रेलवे ओवर ब्रिज के पास हुआ। एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर मारुति इको वैन पर पलट गया। वैन में सवार 11 लोगों में से 9 की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
शादी समारोह में गए थे शामिल होने
पुलिस के अनुसार, सभी लोग कल्याणपुरा थाना क्षेत्र के मानपुरा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वहां से वे मारुति इको वैन में वापस लौट रहे थे। तभी सजेली फाटक के पास निर्माणाधीन पुल के बगल में एक ट्राले से इको वैन टकरा गई। इस हादसे में 9 लोगों की जान चली गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इको वैन में कुल 11 लोग सवार थे।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने जांच शुरू कर दी है। मृतकों के शवों को मेघनगर और थांदला अस्पताल ले जाया गया है। वहां उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हादसे का कारण क्या था।
