राजगढ़ में पति ने हैवान! पत्नी के चरित्र पर था शक, चाकू से ताबड़तोड़ किये हमले!

download (1)

मध्य प्रदेश के राजगढ़ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां हैवान पति ने पहले पत्नी की बेरहमी से पिटाई की फिर चाक़ू से स्तन, नाक और कान को बेरहमी से कटा। इसके बाद भी जब उसका मन नहीं भरा तो उसने पीड़िता महिला के प्राइवेट आर्ट में चाकू से हमला कर दिया। दर्द से चीखती महिला की आवाज जब पड़ोसियों ने सुनी तो वो मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इधर,  पुलिस ने हत्या के प्रयास में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

चरित्र शंका के चलते पति ने किया हमला 

यह घटना लीमाचौहान थाना क्षेत्र के पाडल्यामाताजी गांव की है। जहां चरित्र शंका के चलते पति ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस को बयान देते हुए 35 वर्षीय पीड़ित युवती  सावित्री बाई ने बताया कि वह मंगलवार को अपने मायके से ससुराल आई थी। तभी उसके पति कमल वर्मा ने उस पर चरित्र को लेकर शक किया और मारपीट करने लगा। गुस्से में उसने घर में रखा चाकू उठाया और पहले नाक, कान काटे फिर सीने पर 5-6 बार वार कर दिए। इसके बाद हैवावन पति ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट में भी चाकू से हमला किया।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस 

इधर, सावित्री की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने पीड़िता को खून से लथपथ देखा तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। तो वही घटना के बाद से आरोपी कमल वर्मा मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। इधर, महिला को प्राथमिक उपचार कर शाजापुर रेफर कर दिया गया।