राष्ट्रपति मुर्मु 19 जून को बड़वानी आएंगी; विश्व सिकल सेल दिवस पर कार्यक्रम में होंगी शामिल!

download (4)

हर साल 19 जून को विश्व सिकलसेल दिवस मनाया जाता है। इस दिन जगहे जगहे पर तरह तरह के कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को बीमारी के प्रति जागरूग किया जाता है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश में भी सिकल सेल दिवस पर खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमे शामिल होने के लिए मुख्या अतिथि के रूप में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू आएंगी। साथ ही कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल, सीएम डॉ मोहन यादव, डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल भी शामिल होंगे। जिसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है।

19 जून को बड़वानी में आयोजित कार्यक्रम

विश्व सिकल सेल दिवस का खास कार्यक्रम 19 जून को बड़वानी में आयोजित किया गया है। यह आयोजन बड़वानी में ग्राम पंचायत तलून के खेल स्टेडियम में किया गया है। जहां पर कार्यक्रम के माध्यम से जेनेटिक काउंसलिंग और प्रभावित गर्भवती महिलाओं को इस रोग के फैलाव को रोकने के बारे में बताया जाएगा। साथ ही टारेगेटेड एज ग्रुप की शत-प्रतिशत स्क्रीनिंग पूरी करने वाली पंचायतों को सम्मानित किया जाएगा। इतना ही नहीं प्रदेश के 33 जिलों में विशेष परामर्श शिविर भी लगाए जाएंगे।

 33 जिलों में स्क्रीनिंग जारी

बता दें कि पीएम मोदी ने इस अभियान की शुरुआत 15 नवंबर 2021 को राज्य हिमोग्लोबिनोपैथी मिशन के रूप में आलीराजपुर और झाबुआ में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में की थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मिशन को 1 जुलाई 2023 को राष्ट्रीय स्तर पर शहडोल से लॉन्च किया था। वर्तमान में प्रदेश के 33 जिलों में स्क्रीनिंग जारी है, जिसमें 20 जिलों के 89 विकासखंड और 13 अतिरिक्त जिले (पीएम जनमन योजना) शामिल हैं।