सऊदी में दिखा चांद, जानें भारत में कब मनाई जाएगी बकरीद!

Screenshot (406)

मुस्लिम धर्म में ईद बड़े ही धूम धाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन मुसलमान समाज के लोग बकरे की कुर्बानी देते है और त्योहार मानते है। बकरीद केवल कुर्बानी का त्योहार नहीं है, बल्कि यह त्याग, बलिदान, और अल्लाह के प्रति समर्पण का प्रतीक है। इस दिन मुसलमान सुबह की नमाज अदा करते हैं और फिर जानवरों की कुर्बानी देते है। ऐसे में भरता में ईद कब मनाई जाएगी। इसको लेकर कन्फ्यूजन बना हुआ है। लेकिन कब तारीखों का खुलासा हो गया है कि भारत में ईद इस साल 7 जून को मनाई जाएगी।

सऊदी अरब में 6 जून को मनाया जाएगा त्योहार 

बता दें कि सऊदी अरब में बीते मंगलवार शाम चांद दिखने के बाद पवित्र इस्लामी महीना जिल्हिज्जा शुरू हो गया है, जिससे यह तय हो गया कि ईद-उल-अज़हा यानी बकरीद 2025 भारत में 7 जून को मनाई जाएगी। जबकि सऊदी अरब में यह त्योहार एक दिन पहले, यानी 6 जून को मनाया जाएगा।

क्यों मनाया जाता है बकरीद का पर्व?

इस पर्व की शुरुआत एक ऐतिहासिक और आध्यात्मिक घटना से जुड़ी है। इस्लामिक मान्यता के अनुसार, अल्लाह ने हजरत इब्राहिम की आस्था की परीक्षा लेनी चाही और उन्हें अपनी सबसे प्यारी चीज कुर्बान करने का हुक्म दिया। हजरत इब्राहिम के लिए उनका बेटा हजरत इस्माइल सबसे प्रिय थे। अल्लाह के हुक्म को मानते हुए, उन्होंने अपने बेटे की कुर्बानी देने का निर्णय लिया, लेकिन जब उन्होंने अपने बेटे के गले पर छुरी चलाई, तो अल्लाह ने एक चमत्कार कर दिया। हजरत इस्माइल की जगह एक जानवर कुर्बान हुआ। इसी घटना की याद में बकरीद पर कुर्बानी दी जाती है।

क्यों खास है जुल-हिज्जा

इस्लाम धर्म की मान्यताओं के मुताबिक जुल-हिज्जा को रमजान के बाद दूसरा सबसे पाक महीना है। क्योंकि इस महीने में ही मक्का में हज की शुरुआत होती है। साथ ही इस महीने में अफरा का दिन और ईद उल-अजहा का पर्व भी मनाया जाता है।