उज्जैन; बाबा महाकाल की भस्म आरती में पहुंचे उत्तर प्रदेश के मंत्री; चांदी द्वार से किये बाबा के दर्शन!

उत्तर प्रदेश के जल शक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शुक्रवार को बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे। इस दौरान वे भस्म आरती में शामिल हुए। उन्होंने चांदी द्वार से भगवान का पूजन अर्चन अभिषेक किया और बाबा महाकाल का आशीर्वाद दिया।

श्री महाकालेश्वर मंदिर के संजू बना ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार में जल शक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भगवान की भस्म आरती में शामिल हुए। उन्होंने मंदिर में करीब 3 घंटे बैठकर भगवान के दर्शन किए और भस्म आरती भी देखी।

मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मंदिर में करीब 3 घंटे बैठकर भगवान के दर्शन किए और भस्म आरती भी देखी।  इस दौरान आप नंदी वे भगवान की भक्ति में लीन दिखाई दिए। मीडिया से बात करते हुए मंत्री देव सिंह ने कहा कि बाबा महाकाल का आशीर्वाद सभी पर बना रहे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाबा महाकाल के आशीर्वाद से गरीबों के कल्याण के लिए अच्छे से अच्छा कार्य करते रहें बाबा महाकाल से यही कामना है।

बता दें स्वतंत्र देव सिंह 16 जुलाई 2019 से भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष नियुक्त किए गए थे। जिनका नाम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने को लेकर मीडिया की सुर्खियों में रहा था। स्वतंत्र देव सिंह के यूपी भाजपा का अध्यक्ष रहते हुए पार्टी ने यूपी की सत्ता में वापसी कर  इतिहास रच दिया।