‘बुलडोजर एक्शन’ पर भड़की प्रियंका गांधी, बोली- कार्रवाई गलत है….ओवैसी वोले- कोर्ट से इंसाफ मिलेगा!

छतरपुर: पुलिस पर पथराव करने वाले आरोपी हाजी शहजाद अली का आलीशान महल जमींदोज हो चुका है। बीते दिन उसके इस आलीशान मकान पर पुलिस ने बुलडोजर की कार्रवाई की थी। करीब बीस करोड़ की लागत से बन रहा महल बुलडोजर की  कार्रवाई के बाद देखते ही देखते मलबे में मिल गया। बता दें कि पुलिस पर पथराव करने वाले आरोपियों के ऊपर ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई है। अब इस मामले पर राजनीति भी शुरू हो चुकी है।

छतरपुर में बुलडोजर एक्शन मामले में प्रियंका गांधी ने आपत्ति व्यक्त की है। उन्होंने कार्रवाई को गलत बताते हुए एक्स पर लंबी पोस्ट लिखी। कहा, कोई आरोपी है तो उसका अपराध और सजा सिर्फ अदालत तय कर सकती है। पर आरोप लगते ही परिवार को सजा देना, उनके सिर से छत छीन लेना, कानून का पालन न करना, अदालत की अवहेलना करना घर ढहा देना- यह न्याय नहीं है। यह बर्बरता और अन्याय की पराकाष्ठा है।

कानून बनाने वाले, कानून के रखवाले व तोडऩे वाले में फर्क होना चाहिए। सरकारें अपराधी की तरह व्यवहार नहीं कर सकतीं। कानून, संविधान, लोकतंत्र और मानवता का पालन सभ्य समाज में शासन की न्यूनतम शर्त है जो राजधर्म नहीं निभा सकता, वह न समाज का कल्याण कर सकता है, न ही देश का।

अल्पसंख्यकों को बना रहे निशाना

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स पर लिखा, किसी का घर ध्वस्त करना अमानवीय और अन्यायपूर्ण है। भाजपा शासित राज्यों में अल्पसंक्यकों को निशाना बनाना बेहद परेशान करने वाला है। अराजकता प्राकृतिक न्याय की जगह नहीं ले सकती। अपराधों का फैसला कोर्ट में होना चाहिए, न कि राज्य प्रायोजित दबाव के जरिए।

घर ढहाने मामले पर MP की मोहन सरकार पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी!

इस मामले पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के अलावा एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी की एंट्री भी हो चुकी है। असदुद्दीन ओवैसी ने सोशल मीडिया पर लिखा जिस तरह से एमपी की सरकार ने हाजी शहजाद अली के घर को ध्वस्त कर दिया, हम इसकी मजम्मत करते हैं। सरकारी चलती है तो रूल आफ लॉ से रूल ऑफ मॉब के जरिए नहीं। कल आपके पास सत्ता नहीं रहेगी तो कल जो सरकार आएगी जनता उनको हटाएगी तो वह क्या वह सरकार आपकी और आपके जिम्मेदारों के उनके घरों को तोड़ दे। बुलडोजर के जरिए आप जो कुछ कर रहे हैं यह संविधान का वायलेशन है।

कोर्ट से इंसाफ मिलेगा

नरेंद्र मोदी पीएम की हैसियत से पार्लियामेंट में संविधान को चूमते हैं और चूमने का ड्रामा करते हैं और वहां मध्य प्रदेश की सरकार संविधान की धज्जियां उड़ा रही है किसी के घर को तोड़ रही है। स्टेट स्पॉन्सर्ड कम्युनलिज्म मध्य प्रदेश में किया जा रहा है। इसका सिर्फ एक ही फिरके के खिलाफ चाहे उनके घर को तोड़ दिया जाता है, कभी एनकाउंटर के नाम पर उनको गोलियां मार दी जाती हैं। मुझे यकीन है कोर्ट के पास  मसला जरूर जाएगा और कोर्ट से इंसाफ जरूर होगा।

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि जो सरकार डिमोलिशन के जरिए सत्ता चलाती है वह याद रखे कि आप किसी का घर तोड़ रहे, इंशाल्लाह वो वक़्त भी आएगा जब इसी तरह अपने वोट के जरिए जनता आपकी हुकूमत का डिमोलिशन करेगी।