4 बजे निकलेगी महाकाल की शाही सवारी, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया होंगे शामिल

विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग बाबा महाकाल मंदिर से हर साल श्रावण और भादौ महीने के सोमवार को बाबा महाकाल अलग-अलग रूपों में पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकलते हैं। आज, 2 सितंबर, को इस वर्ष की आखिरी शाही सवारी है।

आज सोमवती अमावस्या पर मध्य प्रदेश के उज्जैन में बाबा महाकाल की शाही सवारी निकलने वाली है। सवारी श्रवण भ्रादपद माह में निकलने वाली सवारी के क्रम सांतवें सोमवार और सोमवती अमावस्या के शुभ अवसर नगर भ्रमण के लिए निकलेंगीं। बताया जा रहा है कि बाबा महाकाल की इस सवारी में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के आने की उम्मीद है। वहीँ, आज सुबह प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपनी पत्नी संग ने बाबा महाकाल के दर्शन करने गए थे। बता दें कि, सवारी के नाम को लेकर भाजपा के पूर्व विधायक ने आक्रोश व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री से बड़ी मांग भी की है।

शाम 4 बजे निकलेगी महाकाल की शाही सवारी

आज श्रावण-भाद्रपद माह में सोमवती अमावस्या के अवसर पर शाम 4 बजे बाबा महाकाल की शाही सवारी नगर के भ्रमण के लिए निकलेगी। इस दौरान रजत पालकी में भगवान चन्द्रमौलेश्वर, हाथी पर भगवान मनमहेश, गरूड़ रथ पर शिवतांडव, नन्दी रथ पर उमा-महेश और डोल रथ पर होल्कर स्टेट के मुखारविंद, घटाटोप मुखोटा स्वरुप व सप्तम सवारी में श्री सप्तधान का मुखारविंद सम्मिलित रहेगा।