केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के चाचा का निधन!

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव के निधन के बाद बुधवार को ही मध्य प्रदेश में एक और बड़ी दुखद खबर सामने आई है। प्रदेश के पूर्व सीएम और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के चाचा चैन सिंह का निधन हो गया है। शिवराज के चाचा चेन सिंह बीते काफी समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने 82 साल की उम्र में भोपाल के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। चाचा के निधन के बाद पूर्व सीएम शिवराज ने उन्हें याद करते हुए एक भावुक पोस्ट किया है।

जानकारी के अनुसार चैन सिंह पिछले कई दिनों से राजधानी भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। बुधवार को सुबह करीब 11 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। बता दें कि, बीती रत मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव का 100 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था।

पूर्व सीएम शिवराज ने सोशल मिडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपने चाचा चैन सिंह चौहान के लिए भावुक पोस्ट करते हुए लिखा कि, ‘मेरे प्रिय चाचा चैन सिंह चौहान जी, जिनके पास भोपाल में रहकर पांचवी से लेकर ग्यारहवीं कक्षा तक पढ़ा, जिनका आशीर्वाद सार्वजनिक जीवन में मेरी प्रेरणा रहा। जो सदैव मेरे ऊपर प्रेम वर्षा करते रहे। वह आज हमें छोड़कर अनंत यात्रा पर चले गए। वो मेरी शक्ति थे, भावनातमक सहारा थे। आज वो साथ छूट गया, सहारा टूट गया, हृदय घट सुना हो गया। पूज्य चाचा जी के चरणों में मेरा प्रणाम।’