दो दिवसीय दौरे पर इंदौर आएँगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू!

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दो दिनी दौरे पर इंदौर आ रही हैं। वे दो दिनों तक कई कार्यक्रममों में भाग लेंगे। उनके दौरे को लेकर जिला प्रशासन और नगर निगम में तैयारी तेज कर दी है। द्रौपदी मुर्मू 18 सितंबर को इंदौर आकर मृगनयनी एम्पोरियम पहुंचेंगी और कलाकारों से मिलेंगी। अगले दिन 19 सितंबर को सुबह महाकाल दर्शन करने उज्जैन जाएंगी और दोपहर में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (davv) के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।
19 सितंबर : सुबह महाकाल दर्शन, दोपहर में दीक्षांत समारोह
19 सितंबर को सुबह 9.30 बजे राष्ट्रपति मुर्मु हैलीकॉप्टर से उज्जैन जाएंगी, जहां पर महाकाल मंदिर में विशेष पूजा अर्चना व आरती में शामिल होंगी। दोपहर 11.30 बजे इंदौर लौटकर रेसीडेंसी कोठी पहुंचेगी, वहीं दोपहर 3.20 बजे डीएवीवी के ऑडिटोरियम हाल में होने वाले दीक्षांत समारोह में पहुंचेंगी। एक घंटा कार्यक्रम में शामिल रहने के बाद वे शाम 4.45 बजे एयरपोर्ट से झारखंड के लिए रवाना हो जाएंगी।
