MP; किसानों का विरोध; प्रदेश भर में लहसुन मंडी में हड़ताल!

उज्जैन; आज पूरे मध्यप्रदेश की लहसुन मंडी बंद कर दी गई है। किसानों का विरोध है कि चीन से लहसुन को भारत मैं लाया जा रहा है। इसके विरोध में आज सभी किसानों ने लहसुन मंडी की हड़ताल कर दी है। लहसुन मंडी में काम करने वाले सभी मजदूर ने भी किसान के समर्थन में अपना काम बंदकर बैठ गए हैं।

मंडी बोर्ड भोपाल को पत्र प्रस्तुत कर प्रतिबंधित चाइनीज लहसून की बिक्री के विरोध आज उज्जैन में लहसून मंडी की नीलाम कार्य बंद कर दिया गया है। किसान ने जानकारी देते हुए बताया कि हमें जानकारी नहीं लगी इसलिए हम लहसुन लेकर मंडी में बेचने के लिए आए थे। पर यहां पता चला कि आज मंडी की हड़ताल है वापस हमारे गांव की ओर लौट रहे हैं। किसान का कहना है कि चीन से लहसुन को भारत मंगाए जाने को लेकर किसानों में केंद्र सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश व्याप्त है।

भारत सरकार द्वारा किसान विरोधी नीति अपनाते हुए चीन से भारत लहसुन लाया जा रहा है। जिसकी वजह से लहसुन के दामों में 5 हजार रुपये प्रतिक्विंटल तक की गिरावट आ गई। सरकार की इस नीति की वजह से किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। जिसके विरोध में आज लहसुन मंडी को बंद किया गया है। किसान के विरोध में व्यापारियों का भी समर्थन मिल रहा है। सिराज व्यापारियों ने बताया कि सरकार की गलत नीतियों की वजह से व्यापार करने में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। चीन से लहसुन भारत आने से दामों में गिरावट हुई है और व्यापार में घाटा हो रहा है। किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार तुरंत ही चीन से भारत में हो रही लहसुन की आवक पर रोक लगाए।