महाकाल की दर्शन व्यवस्था में शिकायतों को लेकर हटाए गए मंदिर प्रशासक!

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में रुपए लेकर दर्शन करवाने के मामले में आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बाद मध्यप्रदेश सरकार की जांच महाकालेश्वर मंदिर के प्रशासक गणेश धाकड़ पर गिर गई है। भोपाल से जारी आदेश के बाद उन्हें हटा दिया गया है।
मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में बाबा महाकाल के नजदीक से दर्शन कराने के नाम पर वसूली करने का प्रशासन ने बड़ा खुलासा किया था। कलेक्टर के सामने हुए इस फ्रॉड को देखने के बाद दो कर्मचारियों को पकड़ा था। गुरुवार के दिन रिमांड से कोर्ट में पेश करने के साथ दोनों आरोपियों को जेल भेज दि या है। इसके साथ ही उन्होंने इस मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए 6 अन्य कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज हुई है।
क्या है पूरा मामला
दरअसल, कुछ दिन पूर्व उत्तरप्रदेश और गुजरात के श्रद्धालुओं को बगैर रसीद के पैसे लेकर दर्शन कराने का मामला सामने आया। इसमें महाकाल मंदिर समिति के दो कर्मचारी राकेश श्रीवास्तव और विनोद चौकसे पकड़ में आए। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि जांच की गई तो परत दर परत वसूली का बड़ा स्कैम सामने आया। पुलिस रिमांड में राकेश और विनोद ने 6 अन्य कर्मचारियों के नाम बताए हैं। इसमें से चार कर्मचारी महाकाल मंदिर समिति के हैं, जबकि दो कर्मचारी निजी सुरक्षा एजेंसी के है। जांच में अकाउंट ट्रांजैक्शन और व्हाट्सएप चैट से कई महत्वपूर्ण सुराग मिले है।
