पीएम के कार्यक्रम में ड्यूटी से लौटा अधिकारी, डिप्रेशन के चलते लगाई फांसी, मित्र ने बचाया!

Screenshot (424)

छतरपुर में गुरुवार को बक्सवाहा उद्यानकी विभाग के अधिकारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इस दौरान मौके पर मौजूद अधिकारी के दोस्त से फंदे से उतारकर उसकी जान बचाई। अधिकारी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

गुरुवार की सुबह 9 बजे बक्सवाहा उद्यानिकी विभाग में पदस्थ एक प्रभारी अधिकारी डिप्रेशन के चलते फांसी के फंदे पर लटक गया। पास में मौजूद दोस्त ने देखा और फंदे से नीचे उतारा और उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। बुधवार को कर्मचारी खजुराहो में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में ड्यूटी पर गया था। शाम को छतरपुर में अपने स्टाफ मित्र के साथ रुक गया था। डिप्रेशन के चलते सुबह उसने मित्र के मकान पर फांसी लगा ली। वहीं थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, आलोक पिता शोभाराम चौहान उम्र 29 साल निवासी धार जिले का रहने वाला है। हाल निवास बक्सवाहा का रहने वाला है। बक्सवाहा उद्यानिकी विभाग में प्रभारी अधिकारी के पद पर पदस्थ है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केन बेतवा लिंक परियोजना के कार्यक्रम में ड्यूटी पर गया था। शाम को छतरपुर लौटा और नौगांव रोड पर रहने वाले अपने स्टाफ मित्र शैलेंद्र यादव के साथ रुक गया था।

गुरुवार की सुबह 9 आलोक ने डिप्रेशन के चलते शैलेंद्र यादव के मकान में फांसी लगा ली। शैलेंद्र यादव ने उसे देखा और फांसी के फंदे से नीचे उतारा और निजी वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे भर्ती किया है। आलोक ने बताया कि कल पीएम के कार्यक्रम खजुराहो से लौटा था। रात में अपने स्टाफ मित्र शैलेंद्र यादव की मकान पर रुक गया था। डिप्रेशन के चलते सुबह उसने फांसी लगाने का प्रयास किया। तभी उसके मित्र शैलेंद्र यादव ने उसे बचा लिया है।