उज्जैन से दिल्ली जा रही बस का हुआ एक्सीडेंट; 30 यात्री घायल, 12 की हालत गंभीर!

Screenshot (469)

राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक भयानक सड़क हादसे में लगभग 45 श्रद्धालु घायल हुए हैं। यह हादसा गुरुवार सुबह घने कोहरे के कारण हुआ। उज्जैन से दिल्ली जा रही एक स्लीपर बस एक ट्रेलर से टकरा गई। यह टक्कर एक्सप्रेसवे के पिलर संख्या 148 के पास हुई। करीब 20 घायलों को दौसा ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ गंभीर रूप से घायलों को जयपुर रेफर किया गया। कई अन्य घायल इलाज के लिए दिल्ली और नोएडा चले गए।

उज्जैन से दिल्ली के रास्ते भीषण टक्कर में बस के परखच्चे उड़े

यह हादसा कोहरे के कारण हुआ। एक्सप्रेसवे पर पिलर संख्या 148 के पास पहले एक ट्रक और ट्रेलर की टक्कर हुई। इसके बाद पीछे से आ रही स्लीपर बस भी ट्रेलर से जा टकराई। बस उज्जैन से दिल्ली जा रही थी और उसमें लगभग 45 श्रद्धालु सवार थे। हादसे के समय ज़्यादातर यात्री सो रहे थे। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में घायल यात्रियों में से 4 की हालात गंभीर बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही नांगल राजावतान थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। दौसा से लगभग पांच एम्बुलेंस भी बुलाई गईं। सभी घायलों को दौसा ज़िला अस्पताल ले जाया गया। वहां 20 यात्रियों को भर्ती कराया गया। 4 गंभीर रूप से घायलों को जयपुर के बड़े अस्पताल रेफर कर दिया गया।