MP पुलिस विभाग में फिर फेरबदल, 21 अधिकारियों को किया गया इधर से उधर, आदेश जारी!

Screenshot (2)

मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चली और 21 पुलिस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया गया है। प्रदेश की मोहन सरकार ने देर रात आदेश जारी कर उप निरीक्षकों और सहायक उप निरीक्षकों के ट्रांसफर के आर्डर जारी कर दिए है।

21 पुलिस अधिकारियों की नई पदस्थापना 

पुलिस मुख्यालय भोपाल से जारी आदेश में 21 पुलिस अधिकारियों के नाम हैं जिसमें 17 उप निरीक्षकों और 4 सहायक उप निरीक्षकों के नाम शामिल हैं जिन्हें विभिन्न इकाइयों से राज्य साइबर सेल पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया है।

पीएचक्यू ने अपने आदेश में कहा है इन शासकीय सेवकों को स्वयं के निवेदन पर स्वयं के व्यय पर अस्थाई रूप से अगले आदेश तक अगले 5 वर्ष तक के लिए राज्य साइबर सेल पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया जाता है।