यात्रियों को रेलवे की सौगात, होली पर MP से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें!

newproject-2024-03-09t113219-462-1733941535

अगर आप भी होली पर घर जाने का प्लान बना रहे है, तो ये  खबर आपके लिए है। रेलवे प्रशासन ने अतिरिक्त यात्री भीड़ को देखते हुए 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेनें 11 मार्च से 17 मार्च तक संचालित की जाएंगी। जिसको लेकर रेलवे ने लिस्ट भी जारी कर दी है। इन स्पेशल ट्रेनों में  रीवा-रानी कमलापति सुपरफास्ट स्पेशल और रानी कमलापति-दानापुर आदि  स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं।

इन स्टेशन पर रुकेगी ट्रेनें 

रेलवे ने त्योहार के चलते स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। ताकि यात्री आरामपूवक अपना सफर तय कर सके। यह ट्रेनें रीवा से लेकर दानापुर तक चलाई जाएंगी और बीच में कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेंगी। इससे न केवल मध्य प्रदेश, बल्कि उत्तर प्रदेश और बिहार के यात्रियों को भी लाभ मिलेगा।  होली स्पेशल ट्रेनें भोपाल मंडल के कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेंगी। जिसमे भोपाल जंक्शन, हबीबगंज, इटारसी, जबलपुर, कटनी शामिल हैं।

यह देखें ट्रेनों की पूरी लिस्ट 

रीवा-रानी कमलापति सुपरफास्ट स्पेशल (02186/02185)

प्रस्थान (रीवा से) – 08 एवं 12 मार्च, दोपहर 12:30 बजे गंतव्य (रानी कमलापति पहुंचने का समय) – रात 9:10 बजे प्रस्थान (रानी कमलापति से) – 08 एवं 12 मार्च, रात 10:15 बजे गंतव्य (रीवा पहुंचने का समय) – सुबह 7:30 बजे

रीवा-रानी कमलापति स्पेशल (01704/01703)

प्रस्थान (रीवा से) – 16 मार्च, शाम 6:45 बजे गंतव्य (रानी कमलापति पहुंचने का समय) – सुबह 4:30 बजे प्रस्थान (रानी कमलापति से) – 17 मार्च, सुबह 6:15 बजे गंतव्य (रीवा पहुंचने का समय) – शाम 5:10 बजे

रीवा के लिए चार स्पेशल ट्रेने। जबलपुर-दानापुर स्पेशल (01705/01706)

प्रस्थान (जबलपुर से) – 11 मार्च, रात 7:40 बजे गंतव्य (दानापुर पहुंचने का समय) – सुबह 8:45 बजे प्रस्थान (दानापुर से) – 12 मार्च, सुबह 11:45 बजे गंतव्य (जबलपुर पहुंचने का समय) – रात 3:40 बजे

कोटा-दानापुर स्पेशल (09817/09818)

प्रस्थान (कोटा से) – 08 एवं 15 मार्च, रात 9:05 बजे गंतव्य (दानापुर पहुंचने का समय) – शाम 6:30 बजे प्रस्थान (दानापुर से) – 09 एवं 16 मार्च, रात 9:15 बजे गंतव्य (कोटा पहुंचने का समय) – रात 10:25 बजे

रानी कमलापति-दानापुर स्पेशल (01663/01662)

प्रस्थान (रानी कमलापति से) – 12 एवं 15 मार्च, दोपहर 2:25 बजे गंतव्य (दानापुर पहुंचने का समय) – सुबह 8:45 बजे प्रस्थान (दानापुर से) – 13 एवं 16 मार्च, सुबह 11:45 बजे गंतव्य (रानी कमलापति पहुंचने का समय) – सुबह 9:50 बजे