उज्जैन में किसान की हार्वेस्टर मशीन में फंसने से मौत; दो टुकड़ों में बंटा शरीर!

उज्जैन के पास बड़नगर में 45 साल के किसान की हार्वेस्टर मशीन में फंसने से मौत हो गई। किसान अपने घर जा रहा था, तभी सड़क पर चल रही हार्वेस्टर मशीन के थ्रेसिंग हिस्से में फंस गया। किसान की गर्दन धड़ से अलग होकर मशीन में फंस गई, जबकि शरीर सड़क पर गिर गया।
इस घटना में एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए उज्जैन के जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
बड़नगर पुलिस के अनुसार, किसान कल्याण सिंह बाइक से बड़नगर से अपने गांव जा रहा था। उसके साथ एक अन्य युवक भी पीछे बैठा था। लोहाना और लोहाना कुटी के बीच उनकी तेज रफ्तार बाइक सड़क पर चल रही हार्वेस्टर मशीन से टकरा गई।
हादसे में कल्याण सिंह मशीन के थ्रेशर से टकरा गया, जिससे उसकी गर्दन थ्रेशर में फंस गई, जबकि शरीर अलग होकर सड़क पर जा गिरा। जोरदार टक्कर के कारण बाइक पर पीछे बैठा युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
