MP: जबलपुर में तेज रफ्तार SUV पुल से नीचे गिरी, चार की मौत, दो गंभीर घायल!

Screenshot (255)

मध्यप्रदेश के जबलपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक तेज रफ्तार स्कोर्पियो पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। इस भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है। दोनों घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुल से गिरी स्कॉर्पियो

भीषण हादसा चरगंवा थाना इलाके का है जहां सोमती नहर क पुल से तेज रफ्तार स्कोर्पियो नीचे जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्कोर्पियो गोटेगांव से जबलपुर की ओर जा रही थी और काफी तेज रफ्तार में थी। पुल पर जैसे ही स्कोर्पियो पहुंची तो ज्यादा स्पीड होने के कारण ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा और रैलिंग को तोड़ते हुए स्कोर्पियो सीधे नीचे जा गिरी।

मृतकों के नामहादसे में स्कोर्पियों में सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतकों की पहचान किशन पटेल पिता गुलजारी लाल पटेल उम्र 35 साल, महेंद्र पटेल पिता तीरथ पटेल उम्र 35 साल, सागर पटेल पिता राजेश पटेल उम्र 17 साल, राजेंद्र पटेल पिता नारायण पटेल उम्र 36 साल सभी निवासी चौकीताल के तौर पर हुई है। जो दो लोग घायल हैं उनके नाम जितेंद्र पटेल पिता नारायण प्रसाद पटेल, मनोज पटेल पिता गोविंद पटेल उम्र 37 साल हैं।