MP; धार में एक साल की बच्ची का रेप, घर में घुसकर आरोपी ने मिटाई हवस!

मध्यप्रदेश में दरिंदे आए दिन बच्चियों और महिलाओं को हवस का शिकार बना रहे है। इसी कड़ी में मानवता को शर्मशार करने वाला मामला धार से सामने आया है। जहां एक साल की बच्ची के साथ अज्ञात ने घर में घुसकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बच्ची की चीख सुन जब परिजन मौके पर पहुंचे तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन फानन में परिजन बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। इधर, पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की।
आरोपी की तलाश जारी
मिली जानकारी के अनुसार उज्जैन जिले की महिला अपने पति के साथ ग्राम रिंगनोद में परिचित के यहां शादी में आई थी। महिला एक वर्ष की बच्ची को नीचे चटाई पर सुलाकर अपने पति के साथ बर्तन और कपड़े धोने के लिए पानी लेने गई थी। कुछ देर बाद जब बच्ची की तेज रोने की आवाज आई। तो माता पिता तुरंत कमरे में पहुंचे और नजारा देखा उनके होश उड़ गए। बच्ची के कपडे फटे हुए थे और गुप्त अंग से खून निकल रहा था। इसके बाद माता पिता तुरंत बच्ची को लेकर पास के निजी अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर ने रेप की पुष्टि की। यह परी घटना सरदारपुर थाना क्षेत्र की है। पुलिस आरोपी की तालाश कर रही है।
