MP; खंडवा जिले में महिला से गैंगरेप, अधिक खून बहने से हुई मौत

download (1)

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। महिला बेहोशी की हालत में मिली थी महिला पड़ोसी के घर पर मिली थी। बताया जा रहा है कि समय पर महिला को इलाज नहीं मिला जिससे उसकी मौत हो गई है। घटना शनिवार की है खालवा थाना क्षेत्र में आने वाले एक गांव की यह घटना है। वहीं पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को पकड़ा है।

ये घटना शनिवार दोपहर को जिले के खालवा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। महिला की उम्र 45 वर्ष थी। डॉक्टरों ने बताया कि उसके प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि महिला के दो बच्चे हैं। दोनों आरोपी महिला के परिचित हैं। शुक्रवार को सभी एक शादी कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसके बाद पीड़िता हरि के साथ उसके घर पहुंची। यहां हरि व सुनील ने वहीं शराब पी। उसके बाद दोनों ने दरिंदगी की।

पुलिस के अनुसार, महिला के साथ गैंगरेप किया गया है, उसके प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। उसके पेट में मौजूद आंतरिक अंग बाहर पड़े हुए थे। पुलिस को आशंका है कि उसके प्राइवेट पार्ट में लकड़ी या लोहे की रॉड डाली गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर महिला के दो परिचितों को पकड़ा है, जिन पर उसके साथ गैंगरेप करने के आरोप हैं। दोनों आरोपी हरी पालवी और सुनील धुर्वे महिला के ही गांव के हैं और उसे अच्छे से जानते थे। गैंगरेप के बाद आरोपी महिला को लहूलुहान हालत में छोड़कर भाग गए थे। गैंगरेप के बाद महिला गंभीर हालत में जमीन पर पड़ी तड़पती रही, कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।

इधर, महिला का शव खालवा अस्पताल से जिला अस्पताल खंडवा भेजा गया है, जहां मेडिकल कॉलेज के फोरेंसिक विभाग के एक्सपर्ट की निगरानी में आज रविवार को उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।