UP: थाने के सामने ही सिपाही ने उड़ाई नियमों की धज्जियां, किया चलती बाइक पर स्टंट!

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक पुलिसकर्मी ही यातायात निमयों की धज्जियां उड़ा रहा है। सिपाही बिना हेलमेट पहने, बिना सुरक्षा उपायों के बुलेट चला रहा है और चलती बाइक पर स्टंट कर रहा है। यातायात नियम अगर टूटते हैं तो आमतौर पर दोष आमजन पर मढ़ दिया जाता है। लेकिन जब वर्दीधारी ही सड़क को सर्कस बना दें, तो सवाल व्यवस्था पर उठना स्वाभाविक है।
दरअसल रविवार की सुबह 7:30 बजे कैंट थाने के सामने कुछ ऐसा ही दृश्य सामने आया, जब एक सिपाही बिना हेलमेट, बिना सुरक्षा उपायों के बुलेट बाइक पर स्टंट करता नजर आया। राहगीरों ने उसकी तस्वीर खींच ली जो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रही है। सुबह करीब 7:30 बजे कैंट थाने के ठीक सामने से एक सिपाही बुलेट पर खतरनाक स्टंट करता हुआ निकला। हाथ हवा में फैलाकर सिपाही कई सेकेंड तक बैलेंस बनाता रहा। उसके हेलमेट नहीं था। ये सब तब हो रहा था जब थाने से कुछ ही दूरी पर सुबह की ट्रैफिक हलचल शुरू हो चुकी थी।
सिपाही की इस स्टंट शो को देखकर राहगीर भी हैरान हो गए। उन्होंने देखा कि उसने पुलिस की वर्दी पहनी है, फिर भी यातायात निमयों पर ध्यान नहीं दिया। कुछ लोग ये भी समझ रहे थे कि वो वर्दी पहनकर रील बना रहा है। रास्ते से गुजर रहे लोग हैरान थे। कुछ लोग तो समझ रहे थे वर्दी पहनकर कोई रील बना रहा है। इस फोटो और घटना की जानकारी एसपी सिटी को दी गई है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जाएगी।
