बैतूल: कोबरा के डसने से महिला की मौत, परिजनों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप!

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में कोलगांव में एक महिला को कोबरा सांप ने काट लिया। महिला की दर्दनाक मौत हो गई है परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे थे। परिजनों ने जिला अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है महिला घर की साफ सफाई कर रही थी। इस दौरान उसे सांप ने काट लिया था।
महिला को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे और फीमेल मेडिकल वार्ड में महिला को भर्ती कराया गया लेकिन कुछ ही देर में महिला की मौत हो गई। बता दें महिला को पहले फीमेल मेडिकल वार्ड में भर्ती किया गया। हालत बिगड़ने पर उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया। डॉक्टरों के अनुसार भर्ती होते ही एंटी-वेनम इंजेक्शन दे दिया गया था। इसके बावजूद महिला की मौत हो गई।
परिजनों के आरोप:
परिजनों का कहना है कि शुरू में उन्हें गंभीरता से नहीं लिया गया और हीरा बाई को सामान्य मरीज की तरह ट्रीट किया गया। यदि समय पर सही और तेज़ इलाज मिलता, तो शायद उनकी जान बच सकती थी।
