उज्जैन; नागदा-इंदौर बायपास पर युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर; मौत!

Screenshot (235)

महाकाल थाना क्षेत्र स्थित नागदा-इंदौर बायपास पर अज्ञात वाहन ने पैदल चल रहे युवक को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। सुबह लोगों ने हाईवे पर शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। घटना के एक दिन बाद उसकी शिनाख्त हुई।

एएसआई जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि सुबह नागदा-इंदौर बायपास पर एक युवक का शव मिला था। पुलिस ने सोशल मीडिया और सभी थानों पर जानकारी भेजी। दोपहर में शव की शिनाख्त शैतान सिंह पिता निर्भयसिंह (35) निवासी ढाबला हर्दु के रूप में हुई।

परिजनों के मुताबिक शैतान सिंह दीपावली के पहले से घर नहीं आया था। वह इंदौर रोड स्थित किसी ढाबे पर काम करता था। पत्नी-बच्चे कुछ समय पहले शराब के कारण विवाद के चलते घर छोड़कर चले गए थे। संभवत: रात के समय वह ढाबे से काम कर जा रहा होगा। शराब के नशे में उसे कोई वाहन टक्कर मार गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।