आईपीएल में MP का युवा सितारा होगा RCB का कप्तान, विराट कोहली ने दी बधाई!

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने आईपीएल 2025 के लिए नए कप्तान के नाम की घोषणा कर दी है। मध्य प्रदेश के रजत पाटीदार को RCB का नया कप्तान घोषित किया गया है। रजत पाटीदार मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के रहने वाले हैं। आरसीबी ने नए कप्तान के रूप में उनका नाम घोषित कर दिया है। बता दें कि IPL 2025 के लिए विराट कोहली और रजत पाटीदार का नाम चर्चा में था। भविष्य को देखते हुए इस फ्रेंचाइजी ने रजत को ये जिम्मेदारी सौंपी है।
दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
डॉमेस्टिक क्रिकेट में रजत पाटीदार अजिंक्य रहाणे के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी रहे हैं। उन्होंने 10 मैचों में 61 की औसत और 186.08 की स्ट्राइक-रेट से 428 रन बनाए हैं। वहीं रजत डॉमेस्टिक लेवल पर कप्तानी के शानदार अनुभव के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने एमपी को एसएमटी फाइनल में पहुंचाने का श्रेय भी उन्हीं को जाता है। रजत 2021 में आरसीबी का हिस्सा बने थे और उन्हें इस फ्रेंचाइजी ने 20 लाख रुपए में खरीदा था। इसके बाद साल 2022 में वो अनसोल्ड रहे थे, लेकिन इस साल उन्हें आरसीबी में रिप्लेसमेंट के रूप में जोड़ा गया था।
रजत पाटीदार का आईपीएल करियर
रजत पाटीदार ने 2021 में आईपीएल में डेब्यू किया था और जल्द ही आरसीबी के मुख्य खिलाड़ियों में उनकी पहचान बन गई। अब तक वह 27 मैचों में 799 रन बना चुके हैं और इनमें एक शानदार शतक भी शामिल है। उनका औसत भी 34.73 रहा है. इस शानदार प्रदर्शन के कारण आरसीबी ने उन्हें 11 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। अब, उन्हें टीम का नया कप्तान बनाया गया है।
विराट कोहली का रजत पाटीदार को संदेश
रजत पाटीदार के कप्तान बनने पर विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर एक विडियो मैसेज शेअर किया और उन्होंने कहा, “मैं और बाकी टीम के मेंबर हमेशा तुम्हारे साथ रहेंगे। जिस तरह से तुमने इस फ्रेंचाइजी में योगदान दिया और आगे बढ़े हो, तुमने आरसीबी के फैंस के दिलों में जगह बनाई है। तुम इसके हकदार हो.” विराट का यह संदेश रजत पाटीदार के लिए कप्तान बनने के बाद एक बड़ा पॉजिटिव साइन है।
