देवास; कांग्रसियों ने बिहार सीएम का फूंका पुतला, जानें वजह!

देवास में युवा कांग्रेस ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रगान के दौरान अनुचित व्यवहार को लेकर कार्यकर्ताओं ने सैयाजी द्वार पर उनका पुतला दहन किया।
युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव दिग्विजय सिंह झाला के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से सार्वजनिक माफी की मांग की। झाला ने आरोप लगाया कि भाजपा और उसके सहयोगी लगातार राष्ट्रगान का अपमान करते आ रहे हैं। उन्होंने नीतीश कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।
बिहार के मुख्यमंत्री का विरोध विरोध का कारण
बिहार के मुख्यमंत्री का एक कार्यक्रम में राष्ट्रगान के दौरान लोगों से हंसी-ठिठोली और नमस्कार करना बताया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि एक महत्वपूर्ण पद पर बैठे व्यक्ति का ऐसा व्यवहार हर भारतीय को आक्रोशित कर रहा है।
कार्यक्रम में शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी, कांग्रेस नेता भगवान सिंह चावड़ा, नजर शेख, नरेंद्र यादव और चंद्रपाल सिंह सोलंकी मौजूद थे। इसके अलावा हिम्मत सिंह चावड़ा, ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद सुमन समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।
