पूरे कपड़े उतारकर एयरपोर्ट पर हंगामा करने लगी महिला, आग की तरह वायरल हुआ वीडियो!

Screenshot (209)

सांकेतिक तस्वीर

अमेरिका के टेक्सास स्थित एयरोपोर्ट से हैरान कर देने वाली वीडियो आ रही। इस दौरान महिला ने अपनी सारी हदें पार कर दी हैं। दरअसल इस वीडियो में एक महिला अचानक कपड़े उतारकर पागलों जैसा बर्ताव करने लगी है। बताया जा रहा है कि इस दौरान महिला ने लोगों को घायल भी कर दिया। इतना ही नहीं इस महिला ने लोगों को दांतों से भी काटा है। वहीँ कहा जा रहा है कि वो खुद को देवी वीनस बता रही थी। वहीँ अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अमेरिका दुनिया के विकसित और सबसे ताकतवर देशों में गिना जाता है, लेकिन कई मामलों में अमेरिका भी दुनिया के बाकी देशों के जैसा ही है। अमेरिका में भी वह सब हरकतें होती है। जो दुनिया के बाकी देशों में होती है। इसका ताजा उदाहरण है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें ये घटना 14 मार्च की है। वहीँ महिला की पहचान समांथा पामा के तौर पर की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, बताया जा रहा है कि महिला ने एयरपोर्ट के रेस्त्रां मैनेजर को उसकी ही पैंसिल से सिर और चेहरे पर चोट पहुंचा दी है। एक शख्स के हाथ पर बुरी तरह काट भी लिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर रेजी से वायरल हो रहा है। वहीं वीडियो में देखा जा सकता है कि, महिला पूरी तरह से नंगी है और पानी फेंक रही है। इतना ही नहीं वीडियो में देखा जा रहा है कि उसने इस दौरान उसने टीवी की स्क्रीन को भी तोड़ दिया। इतना ही नहीं इस दौरान उसने कुछ अश्लील हरकतें भी की हैं। खबर है कि एयरपोर्ट पर मौजूद एक महिला ने पामा को कोट भी दिया, जिसके बाद वो भाग खड़ी हुई और शोर मचाने लगी। पुलिस को पामा टर्मिनल डी के गेट डी1 पर मिली है।

इस हरकत के बाद पुलिस ने पामा को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पामा ने पुलिस को बताया है कि वो उस दिन अपनी दवा नहीं ले सकी थीं। हालांकि, अब तक यह भी साफ नहीं है कि वो किस बीमारी की कौन सी दवा ले रही थीं।