Ujjain: दो महीने चलेगा सिंहस्थ, जानें कितने अमृत स्नान और कितने पर्व स्नान होंगे!

मध्य प्रदेश के उज्जैन में हर 12 साल में लगने वाले सिंहस्थ महाकुंभ इस बार एक माह नहीं बल्कि दो माह का होगा। जिसको लेकर मोहन सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। सिंहस्थ महाकुंभ की शुरुआत 27 मार्च 2028 को होगी, तो वही समापन 27 मई 2028 को होगा। इस दौरान श्रद्धलुओ के रहने खाने और रुकने की उत्तम व्यवस्था प्रशासन द्वारा की जा रही है।
सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह के अनुसार, इस बार सिंहस्थ दो महीने का होगा। 27 मार्च से शुरु होकर सिंहस्थ 27 मई तक चलेगा। 9 अप्रैल से 8 मई के बीच 3 अमृत स्नान होंगे, जबकि 7 स्नान पर्व होंगे।
14 लाख से ज्यादा श्रद्धलुओं के शामिल होने का अनुमान
सिंहस्थ मेला के अधिकारी आशीष सिंह ने तीन अमृत स्नान और सात स्नान की तारीख भी जारी कर दी है। जो की नौ अप्रैल से आठ मई तक होगी। उज्जैन के शिप्रा नदी किनारे वर्ष 2028 में लगने वाले महाकुंभ सिंहस्थ की तारीख जारी होने से श्रद्धलुओ में खुशी की लहर है। तो वही प्रशासन ने इस बार सिंहस्थ में 14 लाख से ज्यादा श्रद्धलुओ के शामिल होने का अनुमान लगाया है।
सिंहस्थ मद में दो हजार करोड़ का रखा गया बजट
बताया जा रहा है कि सिंहस्थ की महत्ता और विशालता को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं के लिए व्यापक व्यवस्थाएं करने को 11 विभाग 15751 करोड़ रुपए के 102 कार्य की योजना प्रस्तावित हैं, जिनमें 5133 करोड़ रुपए से 75 काम इस साल सिंहस्थ मद से कराने की अनुशंसा संभागीय समिति ने की है। लेकिन, गौर करने वाली बात ये है कि प्रदेश बजट में सिंहस्थ मद दो हजार करोड़ का ही रखा गया है। अब सवाल ये उठ रहा है कि आने वाले साल में सरकार मद बढ़ाएगी या कार्यों में छंटनी करेगी।
